नारद भोपालगढ़। भोपालगढ़ पुलिस थाने के थानाधिकारी गिरधारी राम का स्थानांतरण बाड़मेर होने पर नए थाना अधिकारी दलपत सिंह चौधरी ने भोपालगढ़ थानाधिकारी पद पर कार्यभार ग्रहण किया। आसूचना अधिकारी महिपाल ग्वाला ने बताया कि भोपालगढ़ के नए थाना प्रभारी दलपत सिंह चौधरी ने कार्यभार ग्रहण कर थाना में सभी स्टाफ की बैठक लेकर एक दूसरे का परिचय किया।इसके बाद कानून व्यवस्था के सख्त दिशा निर्देश देते हुए आमजन में विश्वास अपराधियों में भय को लेकर सख्त हिदायत दी।
भोपालगढ़ क्षेत्र में पिछले दिनों में हुई चोरियों के बारे में आवश्यक जानकारी लेकर जल्द से जल्द चोरियो के खुलासा करने के बारे में भी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए। जो भी परिवादी पुलिस थाने में आते हैं उनकी शांति पूर्वक जानकारी लेकर उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। इसके साथ ही सभी पुलिसकर्मियों का हौसला अफजाई करते हुए किसी भी कार्य को करते समय मन लगाकर कार्य करें। इस दौरान अलग-अलग पुलिसकर्मियों से वन टू वन वार्ता भी की गई। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक महिपाल चौधरी, महेश मीणा, हेड कांस्टेबल सुरेश विश्नोई,राजेंद्र,चालक महेन्द्र गोदारा,देवा राम विश्नोई,रघुवीर मीणा,अशोक विश्नोई,सतवीर,सुरेश गढ़सुरिया,किशन सैनी,कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश ,दिलीप ,महिपाल ग्वाला,महिला कांस्टेबल इंद्रा सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।

