जोधपुर। रावणा राजपूत महासभा संस्थान व रावणा राजपूत जागृति मंच के संयुक्त तत्वाधान में सावन महोत्सव रेलवे इंस्टीट्यूट हॉल में आयोजित किया गया।

जागृति मंच अध्यक्ष यशवन्त सिंह परिहार व महिला प्रदेश अध्यक्ष वर्षा चौहान ने बताया की मुख्य अतिथि शहर विधायक मनीषा पंवार, मनजीत पाल सिंह, पूर्व सरपंच देवी सिंह सिसोदिया, भाजपा नेता माधो सिंह परिहार, पार्षद अलका पंवार, पार्षद दौलत सिंह सांखला, पाली जिला अध्यक्ष मूल सिंह, तेज सिंह चौहान थे।
कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे मनोज कुमार परिहार ने बताया की सावन महोत्सव में एक हजार से अधिक महिलाओ ने भाग ले कर समाज की एकता का परिचय दिखाया। महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम में एकल सामूहिक नृत्य की अनेको प्रस्तुतियां समाज की महिलाओ ने दी। विधायक मनीषा पंवार ने बताया की महिलाओ की प्रत्येक क्षेत्र में अहम भूमिका रहती है। राजनीतिक क्षेत्र में समाज की ताकत दिखाने में सर गिनाने की जरूरत है। मनजीतपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की समाज में महिलाओ को प्रोत्साहित करने के लिए सामाजिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार परिहार ने कार्यक्रम मे शिरकत करने वाली सभी महिलाओ व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। समाजसेवी तेज सिंह चौहान, श्याम सिंह सोलंकी, लाभ सिंह चौहान, गोविंद सिंह राठौड़, गजे सिंह भाटी, राजेन्द्र सिंह चौहान, भावना पवार, रेखा चौहान, सुनीता चौहान, इंद्रा कंवर, भीकी कंवर ज्योति गेहलोत, कंचन बडगुजर आदी सामाजिक लोग मौजूद रहे।
The #women of Ravana #Rajput community danced to the songs of Sawani in the #Sawan festival.

