नारद भोपालगढ़। कस्बे के तहसील कार्यालय में सूचना सहायक द्वारा तहसील में कार्यरत पटवारी को किसानों द्वारा की जाने वाली गिरदावरी के सत्यापन किसान गिरदावरी एप की जानकारी दी ।पटवारी ताराचंद बैरवा ने बताया कि किसान अपने खसरे की गिरदावरी स्वयं करेगा। किसान द्वारा की गई गिरदावरी का सत्यापन संबंधित हल्का पटवारी अपने किसान गिरदावरी एप आईडी से सत्यापन करेगा। पटवारी को इस सत्यापन एप एवम आईडी संबंधी जानकारी सूचना सहायक रमेश विश्नोई द्वारा दी गई ।इस दौरान आसोप नायब तहसीलदार भूपेंद्र सेजू, बिलाड़ा नायब तहसीलदार मोतीराम, भू अभिलेख निरीक्षक नरपतराम दिवराया, विष्णुकांत कौशिक, देवाराम जाखड़, पटवारी ताराचंद बैरवा, दीपक शर्मा, सुमेर सिंह, कुलदीप देवड़ा, प्रेमाराम, ललित मेहरा, चेतन मेहरा सहित तहसील में कार्यरत पटवारी मौजूद थे।

