41.1 C
Jodhpur

ग्राम स्तर पर हुआ ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम का आयोजन

spot_img

Published:

नारद भोपालगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 9 से 15 अगस्त तक चलाये जा रहे “मेरी माटी, मेरा देश” कार्यक्रम के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत बागोरिया में ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत ग्राम स्तर पर जलाशय के पास स्थानीय वीरों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही अमृत सरोवर , जलाशय के पास पौधों का पौधारोपण कर अमृत वाटिका का निर्माण किया गया। इन कार्यक्रमों में स्थानीय स्वतंत्रता सैनानी, वीरांगनाएं व उनके परिवार, केन्द्रीय / राज्य सशस्त्र सीमा बल व पुलिस के वीरों का वंदन किया गया। ग्राम स्तर पर पंच प्राण शपथ के तहत हाथ में माटी की शपथ ली गई तथा माटी को कलश में भरकर ग्राम पंचायत स्तर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी राम जीवण देवड़ा , उप सरपंच शशि सुथार,विजय सिंह, सेठा राम सारण, भान सिंह,मनोहर, निम्बा राम, केशा राम,ममता सुथार, सुमता,सुनीता सेन सहित ग्रामीण मौजूद थे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img