31.1 C
Jodhpur

बेस्ट इंवेस्टिगेशन के लिए अमित सिहाग को फिर मिलेगा पदक

spot_img

Published:

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की घोषणा

नारद जोधपुर। पुलिस में खुद की काबिलियत और हुनर से अपराधियों में भय पैदा करने के साथ सूक्ष्म स्तर पर जांच कर दोषियों को ढूंढ निकालने में माहिर पुलिस इंस्पेक्टर अमित सिहाग को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बेहतर अनुसंधान के लिए मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन से सम्मानित करने की घोषणा की है। सिहाग ने कुछ साल पहले कुड़ी थानान्तर्गत बहुचर्चित परसाराम बोहरा मर्डर केस की गुत्थी एक हड्डी से सुलझाई थी। इस केस के अनुसंधान को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सिहाग को उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया जाता रहा है। सराहनीय सेवा के लिए उन्हें पुलिस पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जा चुका है।

बोहरा मर्डर केस में किया था बेहतर अनुसंधान

कुड़ी थाना क्षेत्र में एक ब्लाइंड मर्डर हुआ था। तब वहां थानाधिकारी अमित सिहाग नियुक्त थे। परसाराम बोहरा का अधजला शव विवेक विहार के सेक्टर-डी में सीवरेज लाइन में बनी होदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शव की शिनाख्त करना मुश्किल था। ऐसे में डीएनए जांच करवाने पर पहचान हुई। सिहाग ने इस केस की बारिकी से जांच की और हड्‌डी के टुकड़े के आधार पर आरोपी अनिल प्रजापत को ढूंढ निकाला था।

#Amit Sihag will get #medal again for best #investigation

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img