नारद भोपालगढ़। पंचायत समिती भोपालगढ़ की नवगठित ग्राम पंचायत छापला के साथ अजब संयोग जुड़ चुका है और वो है इसके गठन के बाद दो सरपंच का निधन हो चुका है और इसी के चलते 20 अगस्त को यहां तीसरी बार चुनाव होने जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 2020 में ग्राम पंचायत चुनाव में यहां सीताराम निर्वरोध सरपंच चुने गये थे। उन्होंने सितंबर 2020 से अप्रैल 2021 तक आठ महिनों का कार्यकाल पूरा किया, तभी हृदय गति रुकने से उनका देहान्त हो गया। इस पर यहां दूसरी बार चुनाव हुए और दिवंगत सीताराम की पत्नी बिदामी देवी सरपंच चुनी गई। लेकिन नीयत को शायद कुछ और ही मंजूर था और बीदामी देवी भी अपना कार्यकाल पूर्ण नहीं कर पाई। बिदामी देवी ने सितंबर 2021 से अप्रैल 2023 तक ही सरपंच रह पाईं। उनका निधन होने के बाद उपसरपंच भागीरथ को ग्राम पंचायत का कार्य सोंपा गया। अब 20 अगस्त को ग्राम पंचायत छापला का तीसरी बार चुनाव होगा। इसमें सरपंच पद पर रहते हुए निधन होने वाले परिवार के सदस्य तीसरी बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
#Bhopalgarh #Sad story of newly formed Gram Panchayat Chapla, three years have not even completed and Sarpanch elections for the third time

