43.3 C
Jodhpur

स्क्रैप से बनाई 58 फीट लम्बी तोप

spot_img

Published:

विश्व की सबसे बड़ी तोप के निर्माण का दावा, वजन 4250 किलो
जोधपुर। हेल्पिंग हैण्डस् संस्था के फाउंडर और कारवां ग्रुप के निदेशक मोहम्मद रफीक कारवां ने विश्व की सबसे बड़ी तोप के निर्माण का दावा किया है। इस विशालकाय 58 फीट लम्बी तोप को वेस्ट स्क्रैप से बनाया गया है। इसकी लागत करीब 15 लाख रुपए आई है और इस तोप को बनाने में तीन महीने का समय लगा है।
मोहम्मद रफीक कारवां ने बताया कि उनका पुश्तैनी लोहा स्क्रैप का व्यवसाय है और उनके पिता हाजी अब्दुल रशीद को पूरे भारतवर्ष में स्क्रैप विशेषज्ञ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि उनके पिता का सपना था कि कबाड़ के जुगाड़ से कुछ स्पेशल बनाया जाए। अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए रफीक कारवां ने अपने पुत्र फिरोज खान व भाई आमीन खान के साथ मिलकर 58 फीट लम्बी तोप की डिजाइन बनाई। इस तोप को बनाने से पहले कुछ छोटी साइज की तोपों का मॉडल बनाकर उसे टेस्ट किया। इस तोप को बनाने में आयरन स्क्रैप मेटेरियल, पुराने ड्रम, पाइप, एंगल, पुराने वाहनों के पुर्जे, चैन, बियरिंग, मोटर पार्ट्स आदि का उपयोग किया गया है। इस तोप के व्हील (चक्का) की ऊंचाई 12 फीट, लंबाई 58 फीट और चौड़ाई साढ़े 15 फीट है। वहीं तोप का वजन लगभग 4250 किलो है। ये तोप फोल्डेबल है और इसे खोलकर अलग-अलग हिस्सों में बांटा जा सकता है। साथ ही किसी अन्य स्थान पर ले जाया जा सकता है। इस तोप को बनाने में आमीन कारवां, फिऱोज़ खान, असलम शाह, शहजाद अली, मोहम्मद इक़बाल, अनवर, कमलेश भाई, सिकंदर शाह, अनीस, ढलजी का सहयोग रहा।


पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय आरआरआर के फॉर्मूले से यानी वेस्ट मटेरियल के रिड्यूस, री यूज़, रीसायकल वाले फार्मूले से प्रदूषण के स्तर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। स्क्रैप से किसी भी तरह के आइटम बनाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को काफी कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस स्क्रैप को आरआरआर के फॉर्मूले से उपयोग में लेकर पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है।
आमजन के लिए किया जाएगा प्रदर्शन
उन्होंने बताया कि इस तोप का अब आमजन के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव व अन्य मेलों में इस तोप को आमजन के देखने के लिए वहां उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही इस तोप को वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए भी आवेदन किया जाएगा। ये तोप विश्व की सबसे लंबी और बड़ी तोप का विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। बता दे कि एक महीने में मोबाइल से सर्वाधिक एसएमएस भेजने का रिकॉर्ड भी रफ़ीक़ कारवां के नाम पहले से ही लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

58 feet long #cannon made from #scrap

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img