नारद सिवाना। सिवाना विधानासभा क्षेत्र के मोकलसर में हर घर तिंरगा, घर-घर तिरंगा अभियान को सार्थक बनाने के लिए लिए मानव सेवा संस्था की ओर से शहर की हर दुकान पर जाकर दुकानदारों को तिरंगा झंडा भेंट कर अपने दुकानों में लगाने और ग्राहकों को भी इस अभियान से जोडऩे की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित घाणा ने कहा, प्रधानमंत्री के आहवान पर आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो। जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकश प्रजापत ने कहा, सभी को मिलकर 2022 के इतिहास को दोहराना हैं। इस मौके गणपतसिंह राजपुरोहित, आशुसिंह, गुमानसिंह, राणाराम देवासी व तरुण सुन्देशा मौजूद थे।