नारद भोपालगढ़। कस्बे के पुराना बस स्टैंड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बालिकाओं को जागरूक करने एवम अपने सम्मान की रक्षा के लिए ऑपरेशन गरिमा के तहत बालिकाओं को आईपीएस साइन सी एवम डिप्टी प्रेम कुमार चौधरी ने जानकारी दी।महिपाल ग्वाला ने बताया कि किसी भी तरह की छींटा कसी ,फब्तियां कसना या अन्य तरीके से कोई परेशान करता हो तो अपने प्रिंसिपल या थाना अधिकारी को बिना संकोच बताए जिससे मनचलो को सबक सिखाया जा सके।इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस थानाधिकारी साइन सी,डिप्टी प्रेम कुमार,विद्यालय के अध्यापक एवम बालिका मौजूद थे।

