35 C
Jodhpur

ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेल का हुआ शुभारंभ

spot_img

Published:

नारद भोपालगढ़। ब्लॉक स्तरीय राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान शांति जाखड़,तहसीलदार रामेश्वर छाबा,विकास अधिकारी राम किशोर चौधरी ,सी बी ई ओ मनोहर लाल मीणा,राजेश जाखड़,शिव करण सैनी ,अल्पुु राम टाक की मौजूदगी में परसराम मदेरणा स्टेडियम में किया गया। उद्घाटन मैच महिला वर्ग झालामलिया और मंगेरिया के बीच खेला गया जिसमें झालामलिया की टीम विजय हुईं।वॉलीबॉल मैच नाड़सर और अरटिया खुर्द के बीच हुआ जिसमें नाड़सर विजय हुईं। कबड्डी, खो-खो, टेनिस बॉल, क्रिकेट व फुटबॉल के मैच हुऐ। आज सभी वर्ग के मैच श्री परसराम मदेरणा स्टेडियम और चुन्नी देवी गणेश राम जाखड़ रा उ मा वि भोपालगढ़ में खेलें जायेंगे।उद्घाटन मैच में रस्साकशी में नांदिया प्रभावती, हीरादेसर, अरटिया कला और कबड्डी महिला वर्ग गजसिहपुरा, खेड़ी सालवा पुरुष वर्ग रुदिया, औस्तरां वॉलीबॉल महिला वर्ग में हीरादेसर पुरुष वर्ग हीरादेसर, बिराणी विजय रहीं। फुटबॉल में आसोप विजेता रहीं। और खो-खो में हीरादेसर, बारनी खुर्द, बिराणी, खेड़ी सालवा ओर अरटिया खुर्द विजेता रही।इस दौरान महेंद्र सिंह बोराणा,समाज सेवी अर्जुन राम धेड़ु औस्तरां, खिंयाराम सोऊ हीरादेसर और शारीरिक शिक्षक माणकमल चौधरी, गणपत राम, गोरधनराम जाखड़, रामरतन जलवाणिया, रामदयाल, विनोद, सुरेन्द्र चौधरी, जेठा राम सैन, शेराराम गोदारा ने निर्णायक भूमिका निभाई।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img