35 C
Jodhpur

कांग्रेस एकजुट होकर जीतेगी विधानसभा चुनाव-2023: एमडी चोपदार

spot_img

Published:

नारद भोपालगढ़। भोपालगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को पूर्व ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष रामदीन डूडी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश जाखड़ की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चोपदार व अजा वित्त एवं विकास कॉरपोरेशन के अध्यक्ष शंकर यादव की उपस्थिति में आयोजित हुई। इस दौरान लगभग दर्जन से अधिक उम्मीदवारों की ओर से अपनी उम्मीदवारी भी पेश की गई। भोपालगढ़ विधानसभा के प्रभारी गोपाराम कड़वासड़ा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी को एकजुट करते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच मनमुटाव को दूर करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चोपदार ने कहा कि एससी एसटी की सीट को जीतने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है ,उसके लिए सभी एससी एसटी के कांग्रेसी कार्यकर्ता मनमुटाव भूलाकर एक जाजम पर बैठकर पार्टी को जीतने के लिए आगे आए। अजा वित्त एवं विकास कॉरपोरेशन के अध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में इन दिनों सरकार की विभिन्न अलग-अलग जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करें, ताकि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट एक तरफा जीतेगी। इस दौरान पूर्व ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष नारायणराम जाखड़,भैरू लाल देवड़ा,राम किशोर खदाव,मांगी लाल ,राजेंद्र आर्य,कपिल मेघवाल,गीता बड़बड़,अल्लाराम मेघवाल,गणपत राम मेहरा,महेश जाखड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img