नारद भोपालगढ़। स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भादवा की ढाणी भोपालगढ़ में आयोजित एक दिवसीय गुड टच – बेड टच शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति भागीरथ कड़वासरा ने बताया है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की अभिनव पहल सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित राजस्थान की थीम पर आयोजित गुड टच बेड टच के बारे में जागरूकता हेतु आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि तहसीलदार रामेश्वर लाल छाबा ने गुड टच- बेड टच में किए जाने वाले स्पर्श के पीछे की भावना को समझना व बेड टच होने पर अपने विश्वासी के साथ बात साझा करने और उनसे नही डरके मुकाबला करने की सलाह दी। अतिथि पुलिस उपाधीक्षक भोपालगढ़ प्रेम कुमार ने शिक्षकों को बच्चो के साथ होने वाले बाल अपराध, गरिमा योजना व गरिमा हेल्पलाईन नंबर, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अल्पुराम टाक, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खींवसर राजूराम खदाव ,आरपी श्री भागीरथ कड़वासरा आदि अधिकारियों ने गुड टच बेड टच को बताते हुए अच्छा सुरक्षित स्पर्श क्या हैं व बुरा असुरक्षित स्पर्श क्या हैं के बारे में जानकारी शिक्षको से साझा की। साथ ही व्यवस्थापक हुकम सिंह सोलंकी, दक्ष प्रशिक्षक भागीरथ कड़वासरा तथा सुशीला विश्नोई ने ब्लॉक के 162 शिक्षको को बेड टच असुरक्षित स्पर्श होने पर कि जाने वाली सुरक्षा व उसका मुकाबला कैसे करना है उसके बारे में प्रशिक्षित किया ताकि हमारे स्कूल और राज्य को सुरक्षित बनाया जा सके।

