– मथानिया के उम्मेद नगर में भाजपा के राजस्थान चुनाव सह प्रभारी बिश्नोई का अभूतपूर्व स्वागत
नारद मथानिया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राजस्थान भाजपा चुनाव सह प्रभारी कुलदीप बिश्नोई का उम्मेदनगर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल थाली पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। मथानिया क्षेत्र के उमेद नगर गांव में भाजपा नेता महेंद्र सिंह भाटी के द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में ओसियां विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा चुनाव सह प्रभारी कुलदीप बिश्नोई के स्वागत के लिए एकत्रित हुए। शाम को भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के आगमन पर महेंद्रसिंह भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल थाली व पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। मंच पर विश्नोई को बडी़ फूल माला, मारवाड़ी साफा पहनाकर, फोटो भेंट करके जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि देश व प्रदेश के विकास एवं भय भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए भाजपा को विजय बनावें। राज्य में कांग्रेस की सरकार की विफलता व अत्याचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिला अत्याचारों में राजस्थान नंबर वन में आ गया है। हमें प्रदेश के चौमुखी विकास एव सुशासन के लिए भाजपा को चुनना होगा।
इस दौरान बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुडिया ने कहा कि चुनाव में टिकट पार्टी में कई कार्यकर्ता मांग करते हैं, लेकिन टिकट एक को ही मिलता है। कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करें। स्वागत आयोजन समिति के संयोजक महेंद्र सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ओसियां में कमल के फूल को जीतने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

इस दौरान उम्मेद नगर में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व मंत्री शंभू सिंह खेतासर, ओसियां के पूर्व विधायक भैराराम सियोल, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह भेड़, भाजपा जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई, भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री पूर्व प्रधान ज्योति जाणी, भाजपा नेता के आर डऊकिया, जिला परिषद सदस्य चंपा डऊकिया, तापू सरपंच बलवीर सिंह भाटी, पूर्व जिला परिषद सदस्य कन्हैयालाल राठी, सरपंच भवानी सिंह भाटी, भाजपा नेता ओमप्रकाश टापू, मथानिया मंडल अध्यक्ष मदनलाल देवड़ा, तिवरी मंडल अध्यक्ष पूनमचंद दाधीच समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।