भोपालगढ़ पंचायत समिति भोपालगढ़ नोडल प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी रामप्रकाश जाखड़ के अगुवाई में कृषि-उद्यान विभाग की टीम ने क्षेत्र में फसलों का निरीक्षण कर कृषि- उद्यानिकी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मौके पर किसानों में साझा की।
सहायक कृषि अधिकारी रामप्रकाश जाखड़़ ने कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र,तारबंदी,खेततलाई, सिचांई पाईपलाईन,फव्वार,कम्पोस्ट खाद इत्यादि योजनाएं है आवेदन कर लाभान्वित हो सकते है।कपास फसल में रसचूसक कीट नियंत्रण के लिए सिफारिश कोई एक कीटनाशी दवा उपयोग करे।कीटनाशी छिडकाव में सावधानियां बरतने को लेकर दी विस्तार से किसानों को जानकारी।अब तक विभिन्न योजना में कृषि एवं उद्यान विभाग से कार्य की प्रशासनिक स्वीकृतियां किसानों को जारी की गई है।उन किसानों से आग्रह है समय पर कार्य पूर्ण करें ताकि योजना का समय पर लाभ मिले।
सहायक कृषि अधिकारी रफीक अहमद कुरैशी ने उद्यानिकी से देय सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि नवीन फलदार बगीचा,प्याज भण्डारण,मिनि फव्वारा,बूंद बूंद सिचांई संयत्र,लो-टनल,प्लास्टिक मल्चिंग,शेडनेट-पोलीहाउस,वर्मी कम्पोस्ट इकाई व नवाचार में खजुर की खेतीं पर देय सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।सब्जी उत्पादक किसान रिज बेड प्लांटर(हेवी वेट/लाईट वेट) कृषि यंत्र के लिए राजकिसान पोर्टल पर आवेदन कर योजना में लाभ प्राप्त कर सकते है।अनार बगीचों में बहार नियंत्रण, पौषक तत्व प्रबधंन को महत्व पर दी विस्तृत जानकारी। मौके पर कृषि पर्यवेक्षक गजेदान, किसान गोबरराम सहित मौजूद थे।

