– समापन समारोह परसराम मदेरणा स्टेडियम में मंगलवार सुबह 10 बजे से
नारद भोपालगढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अभिनव पहल खिलाड़ियों में सद्भाव के रंग, खेलो के संग थीम के साथ खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलते हुए खेल रहे हैं । ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले हुए । ब्लॉक खेल प्रभारी माणक मल चौधरी एवं गणपत चोधरी ने बताया कि खेले गए मुकाबले में कबड्डी, खो-खो , क्रिकेट, वॉलीबॉल ,फुटबॉल,शूटिंग बॉल विजेता रही टीमों का फाइनल मैच होंगे। ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल परसराम मदेरणा स्टेडियम में चल रहे हैं। जिसमें शारीरिक शिक्षक गोरधन राम जाखड़, परसराम चौधरी ,रामलाल जाखड़, किशोर राम सारण, राम रतन, विनोद, माणक राम बिश्नोई ,सुखदेव गोदारा ,प्रकाश राम जलवानिया, रामकिशोर कटानिया, जेठाराम सेन ,ओमाराम सियोल शोभा, रोशन ,सुशीला, अमराराम गोदारा, शेराराम सहित उनकी टीम निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए भोपालगढ़ के प्रधान प्रतिनिधि एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जाखड़ , राज्य बजट सलाहकार समिति के सदस्य शिवकरण सैनी, तहसीलदार रामेश्वर छाबा ,विकास अधिकारी रामकिशोर चौधरी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल मीणा,अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अल्पुराम टाक, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक हेम सिंह सोलंकी सहित सैकड़ो की संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और दर्शक उपस्थित थे।परसराम मदेरणा स्टेडियम सहित अन्य स्थानों पर खेले जा रहे ओलंपिक खेल महाकुंभ का समापन समारोह मंगलवार सुबह 10 बजे आयोजित होगा।जिसमे विजेता टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।

