39.5 C
Jodhpur

बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेनीवाल जनता से हुई रूबरू

spot_img

Published:

नारद मथानिया। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने मथानिया क्षेत्र के गांवो का दौरा करके लोगों से रूबरू हुईं । जोधपुर लोकसभा के कांग्रेस सचिव मुन्नीलाल देवड़ा ने बताया कि बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरमैन राज्य मंत्री संगीता बेनीवाल सोमवार को दईजर, माणकलाव गांवों का दौरा किया। इस दौरान बेनीवाल ने दईजर भोमियाजी थान में आयोजित विशाल जागरण में शिरकत की। जहां पर कार्यकर्ताओं  ने बेनीवाल का फूल माला व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। यहां ग्रामीणों ने गांव में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सड़कों संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। बेनीवाल ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की विभिन्न  कल्याणकारी योजनाओं को हर घर और हर परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img