नारद भोपालगढ़। रामधाम खेड़ापा के आचार्य पुरुषोत्तमदास महाराज के 82वें अवतरण दिवस पर कस्बे के इंद्रा रसोई 896 में शाम का भोजन निशुल्क रखा गया।इंद्रा रसोई 896 के कंप्यूटर ऑपरेटर चंद्र प्रकाश ने बताया कि पुनीदेवी पत्नी दुर्गा राम भाटी पूर्व अध्यक्ष सब्जी मंडी भोपालगढ़ ने राम धाम खेड़ापा के आचार्य पुरुषोत्तम दास महाराज के 82वें अवतरण दिवस पर इन्दिरा रसोई 896 यूको बैंक के पास शाम (डिनर) का संपूर्ण भोजन लाभार्थियों को निशुल्क करवाया गया। इस भोजन में दाल, बाटी, हलवा और अचार दिया गया। श्रवण राम भाटी ने बताया कि आचार्य के जन्म दिवस पर एक समय शाम का निशुल्क करवाया गया ।इस दौरान नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुनील चौधरी,धर्मेंद्र खोजा,डूंगर राम,दिनेश खोजा,दिलीप देवड़ा,संचालक तुलसी राम ,दिनेश चाेटिया कनिष्ठ सहायक, निम्बाराम देवडा,राधेश्याम भाटी,सुनील देवड़ा ने आयोजन की सराहना की।

