नारद भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र भोपालगढ़ के उपखंड अधिकारी नानगा राम चौधरी ने किया कार्यभार ग्रहण। पर्सनल असिस्टेंट सुरेंद्र डूडी ने बताया कि उपखंड अधिकारी नानगा राम चौधरी का उपखंड कार्यालय स्टाफ एवम ग्रामीणों द्वारा माला एवम साफा पहनाकर स्वागत किया। गौरतलब है कि उपखंड अधिकारी ताराचंद वेंकट का स्थानांतरण सायला जालोर होने पर उनके स्थान पर नानगा राम चौधरी को भोपालगढ़ उपखंड अधिकारी लगाया गया। उपखंड अधिकारी चौधरी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्टाफ एवम ग्रामीणों ने माला एवम साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान रविंद्र बांता,सुरेंद्र डूडी,किशोर सारण,श्रवण सिंह पूनिया,जगदीश गारू,संपत राम राव , बादल सोलंकी,शौकीन हरिजन सहित कई मौजूद थे।

