नारद जोधपुर। जोधपुर निवासी कन्हैयालाल पारीक को विप्र फाउंडेशन जोन 1सी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने गुरुवार को नियुक्ति पत्र जारी कर पारीक को बधाई दी। पत्र के अनुसार कन्हैयालाल पारीक पुत्र ज्ञानाराम के ब्राह्मण समाज में की जा रही सेवाओं और व्यक्तिगत योग्यता व क्षमता को देखते हुए विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1सी में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है, जो 23 अगस्त 2025 तक मान्य रहेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर स्थानीय विप्रजनों ने पारीक को बधाई देकर प्रदेश प्रतिनिधित्व का आभार जताया।
