नारद भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बारनी खुर्द के महिला किसान संतोष पत्नी बंशी लाल मेघवाल की कृषि कार्य करते हुए मौत हो गई।पूर्व सरपंच राम प्रसाद पारासरिया ने बताया कि अपने खेत में कपास की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय संतोष पत्नी बंशीलाल मेघवाल बेहोश हो गई।खेत में साथ काम कर रहे किसानो ने सूचना दी।सूचना मिलने पर संतोष को भोपालगढ़ अस्पताल लाया जहा से डॉक्टरों ने जोधपुर रेफर कर दिया।जोधपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

