नारद रायमलवाड़ा। भाजपा प्रदेश संयोजक नारायणलाल पंचारिया रविवार को अपने गृहक्षेत्र जोधपुर व फलोदी पहुंचे, तो यहां सप्तऋषि ब्राह्मण महासभा ओसियां के अध्यक्ष राधेश्याम पंचारिया बापिणी की अगुवाई में विप्र बंधुओं ने साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके लिए छात्रावास भवन में संगठन सचिव जेठाराम कांगला जोशी, कोषाध्यक्ष श्रीकिशन जोशी रायमलवाड़ा, भंवरलाल पंचारिया नौसर, हड़मानप्रसाद, श्यामलाल जाजड़ा, दिनेश शर्मा ओसियां सहित अनेक ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने पंचारिया का स्वागत किया। राज्यसभा के पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण लाल पंचारिया ने सभी ब्राह्मण समाज बंधुओं ओर भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पंचारिया भाजपा चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक बनने पर पहली बार अपने जोधपुर, मथानिया, ओसियां ओर आऊ होते हुए फलोदी पहुंचे तथा सभी जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समाज बंधुओं द्वारा स्वागत ओर अभिनंदन किया गया। ओसियां में महाराज सर प्रताप सिंह धर्मशाला दिनेश जोशी ने पंचारिया को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया । इस दौरान राधेश्याम पंचारिया बापिणी, भंवरलाल पंचारिया बापिणी, घनश्याम जोशी भीयासर, शिवप्रकाश पंचारिया,रवि पंचारिया, श्रीकिशन जोशी रायमलवाड़ा,जेठाराम जोशी, हनुमान प्रसाद सांखी, अमरचंद श्रीमाली, ओमप्रकाश, जितेन्द्र,राणुलाल, महेश पंचारिया,भल्लसा जाजड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

