– देवरी धाम दर्शन कर लौट रही थे, गैस गोदाम के पास हुआ हादसा
नारद भोपालगढ़। देवरी धाम दर्शन कर वापस लौट रहे एक व्यक्ति की बाइक मवेशी से बचने के प्रयास में असंतुलित हो गई, तो पीछे बैठी महिला नीचे गिर पड़ी। सिर पर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। राकेश पुत्र चंपालाल लखपति ने बताया कि वह अपनी चाची चंचला पत्नि देवीलाल लखारा निवासी भोपालगढ़ के साथ मोटरसाइकिल पर भोलाराम महाराज देवरी से दर्शन कर वापस भोपालगढ़ लौट रहे थे। तभी भोपालगढ़ गैस गोदाम के सामने अचानक सड़क पर आए मवेशी से बचने के लिए अचानक बाइक के ब्रेक लगाए। इससे बाइक पर पीछे बैठी चंचलादेवी नीचे गिर गयी। उनके सिर पर गंभीर चोट लगने पर वह उसे इलाज के लिए भोपालगढ़ अस्पताल लाये। लेकिन वहां उपचार के दौरान चंचलादेवी की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस साइन सी कर रहे हैं।

