39.5 C
Jodhpur

फलोदी कांग्रेस नेता के आयोजन में खाना खाते मुस्लिम युवक से बदसलूकी, वीडियो वायरल

spot_img

Published:

नारद फलोदी। फलोदी के कांग्रेस नेता महेश व्यास द्वारा कावड़ यात्रा पूर्ण कर वापस लौटने के उपलब्ध में आयोजित प्रसादी में भोजन करते एक मुस्लिम युवक से बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के साथ बताया जा रहा है कि व्यास के वापस फलोदी लौटने पर न्यात व गंगा प्रसादी का आयोजन किया गया था। जिसमें पुष्करणा समाज के एक व्यक्ति के निजी कार ड्राइवर जो कि मुस्लिम है, वो भी वहां भोजन करते दिखाई देता है। उसे वहां देखकर कुछ लोगों ने भोजन करते उस शख्स के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर चला दिया। जिसमें स्पष्ट सुनाई भी दे रहा है कि किस तरह उसे जलील किया गया था। जबकि, वह युवक जिनकी गाड़ी चलाता है, उन्हीं के कहने पर खाना खाने की बात कहता सुनाई दे रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग उसे सबके साथ एक ही जाजम पर बैठकर खाना खाने की बात कहते हुए उसे अनर्गल बातें कहते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, ऐसा करने वालों का चेहरा वीडियो में नजर नहीं आया। भोजन करते एक युवक के साथ इस तरह की बदसलूकी किए जाने की हर तरफ भर्त्सना हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो।
(नारद ऑनलाइन इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img