भोपालगढ़। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतकुड़िया निवासी स्व अर्जुन सिंह सारण चतुर्थ पुण्यतिथि पर भोलाराम देवरी धाम पर गौशाला में गायों को लापसी खिलाकर सारण की पुण्यतिथि मनाई ।सारण की पुण्यतिथि पर हर साल फिजूल खर्ची नही करके धार्मिक कार्यक्रम में दान पुण्य करके मनाई जाती है एवम पुण्य तिथि पर अनेक कार्यक्रम उनके परिवार और युवा साथी द्वारा खेल प्रतियोगिता,पौधारोपण, रक्तदान शिविर ,गायों के लिए चारे पानी की व्यवस्था, पानी की प्याऊ का निर्माण सहित अनेक कार्यक्रम किया जाता है ।गौर मतलब है कि सारण की मृत्यु नागौर के बंजारा समाज आंदोलन के दौरान हृदय गति रूकने से मौत हो गई। चतुर्थ पुण्यतिथि पर गायों की सेवा करने का मौका मिला। युवा साथियों ने संदेश दिया कि सारण की पुण्यतिथि पर आगे भी अनेक कार्यक्रम होते रहेंगे। इसी बीच युवा साथी विजय ,जीतू , मनफूल, भूटा, यशवंत, गोविंद सहित कई मौजूद थे।

