भोपालगढ। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर गुरुवार को तैयारी बैठक जोधपुर के जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भोपालगढ़ कस्बे केपंचायत समिति परिसर में रिटर्निंग अधिकारी भोपालगढ़ के उपखंड अधिकारी नानगाराम चौधरी,बावड़ी उपखंड अधिकारी पदमादेवी चौधरी, डिप्टी प्रेम कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस साइन सी की उपस्थिति में आयोजित हुई। चुनाव शाखा के महेश चौधरी बारनी ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बूथ लेवल अधिकारी, बीएलओ राजनीतिक रूप से किसी के दबाव में आकर कार्य नहीं करे एवम चुनाव को देखते हुए किसी भी बूथ लेवल अधिकारी को बदलने की प्रक्रिया नहीं करें,निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए सभी अधिकारी कमर कसकर कार्य शुरू कर दे।
रिटर्निंग अधिकारी वह ब्लॉक स्तरीय अधिकारी निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए तैयार रहें। विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को सत्ता पक्ष या विपक्ष के लोगों के साथ नहीं जुड़कर अपने पद का दुरुपयोग नहीं करते हुए निस्पक्ष चुनाव कराए। जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि 22 अगस्त को ड्राफ्ट का पब्लिककैसन हो चुका है । 4 पूरक वोटर लिस्ट से मिलान करके फाइनल वोटर लिस्ट की सूची जारी की जाएगी। वोटर लिस्ट में से किसी का भी नाम कटना नहीं चाहिए। 8 सितंबर को रिटर्निंग अधिकारी सर्टिफिकेट देकर सभी बूथ की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही कानून व्यवस्था प्रत्येक पोलिंग स्टेशन तक ड्यूटी करने के लिए डिप्टी प्रेम कुमार चौधरी को भी आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पोलिंग स्टेशन की लोकेशन 20 सितंबर तक उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए हैं।
भोपालगढ़ विधानसभा में 25 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसके साथ ही पिछले समय विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव हो या पंचायती राज चुनाव हो ।जिसमें कानून व्यवस्था भंग हुई हो और जहां लड़ाई झगड़े हुए हैं ।उन बूथके बारे में भी आवश्यक जानकारी लेकर अतिरिक्त पुलिस की व्यवस्था के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ पर जर्जर अवस्था में जो भी भवन है उनकी जानकारी लेकर उन पर आवश्यक व्यवस्था करने के भी रिटर्निंग अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान रिटेनिंग अधिकारी भोपालगढ़ उपखंड अधिकारी नानगाराम चौधरी, बावड़ी उपखंड अधिकारी पदमादेवी चौधरी, भोपालगढ़ डिप्टी प्रेम कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस शाहीन सी, तहसीलदार रामेश्वर छाबा, विकास अधिकारी रामकिशोर चौधरी,आसोप थाना प्रभारी किरण मौजूद थे।

