35.3 C
Jodhpur

शिव रुद्री महायज्ञ के साथ शिव जलाभिषेक अनुष्ठान का हुआ समापन

spot_img

Published:

माहेश्वरी बगेची स्थित शिवालय में पुरे सावन मास में हुआ शिव पूजा अनुष्ठान कार्यक्रम

नारद ओसियां। सावन मास के दौरान चल रहे नित्य शिव पूजा जलाभिषेक अनुष्ठान का समापन गुरुवार को शिव रुद्री महायज्ञ के साथ हुआ। दो महीने पूरे मास के दौरान कस्बे के माहेश्वरी बगेची स्थित शिवालय में नित्य शिव पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसका गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ के बाद भोलेनाथ की महाआरती के साथ समापन हुआ। शिव रुद्री महायज्ञ में यजमानो ने आहुतिया देकर सुख शांति की कामना करते हुए मंगल कामना की। वही शाम को भोलेनाथ का विशेष स्वर्ण श्रृंगार के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। इस दौरान जयकिशन सोनी, घनश्याम कालानी, मनीष सोनी, मनीष कालानी, मनकु सुथार, उमेश रामावत, सुभाष पलोड, मनीष पलोड, चंद्रप्रकाश सोनी, सुशील सोनी, रामविलाश सोनी, मनीष शर्मा, सत्यनारायण लखारा, रोहित सोनी, अरुण लोहिया, पंडित श्याम गुरु, पीयूष महाराज, मनोहर गुरु, पुजारी ठाकुर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img