भोपालगढ़। राजस्थान मिशन 2030 के तहत राजस्थान पुलिस का विजन दस्तावेज 2030 हेतु शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कस्बे के पंचायत समिति परिसर के वीडियो कान्फ्रेस रूम मेें जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक जयनारायण शेर के निर्देश अनुसार भोपालगढ़ के डिप्टी प्रेम कुमार चौधरी एवम प्रशिक्षु आईपीएस साइन सी ने पुलिस मित्र ,सीएलजी मेंबर एवं सुरक्षा सखी की बैठक लेकर आवश्यक चर्चा की।भोपालगढ़ के डिप्टी प्रेम कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के चहुँमुखी विकास एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एवं राजस्थान वर्ष 2023 तक देश के अग्रणी राज्य बनाने हेतु प्रत्येक क्षेत्र के लिए मानकों का निर्धारण एवं इनको प्राप्त करने हेतु समयबद्ध कार्य योजना तैयार करके विकसित राजस्थान हेतु राज्य सरकार द्वारा विजन दस्तावेज 2030 तैयार करने का निर्णय लिया है। प्रशिक्षु आईपीएस शाहीन सी ने राजस्थान विजन 2030 को लेकर प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से चर्चा करते हुए किस प्रकार से पुलिस द्वारा भी कानून व्यवस्था को सुरक्षित रखा जा सकता है। उसको लेकर पुलिस मित्र, सीएलजी मेंबर एवं सुरक्षा सखी से बात करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए थे।

