भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र के नाड़सर गांव में स्थित ठाकुरजी महाराज के मंदिर के पास मैन गवाड़ में महादेव लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ किया गया।हरीश चंवेल व रामभरोस पांगा ने बताया कि नाड़सर में बच्चों के पढ़ने हेतु शांत वातावरण व अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण महादेव लाइब्रेरी का सरपंच प्रतिनिधि रामप्रकाश जलवाणिया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही संचालक दीपक प्रजापत व सुभाष पाड़ीवाल को गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी। इस मौके पर नाड़सर सरपंच प्रतिनिधि रामप्रकाश जलवाणिया, छात्रनेता सुनील लामरोड़, सोहनराम प्रजापत, हरीश चंवेल, रामभरोस पांगा नाड़सर, मनीष चंवेल, तुलसीराम प्रजापत, सुभाष पाड़ीवाल, दीपक प्रजापत, सुनील पाड़ीवाल, रविंद्र कस्वा, रमेश खुड़खुड़िया, देवेन्द्र पाड़ीवाल, रामकिशोर प्रजापत, रामगोपाल सारस्वत, महेंद्र नायक, रामकिशोर जाखड़, जीतू जलवाणिया, रामरतन प्रजापत, भंवरलाल जलवाणिया, सुनील प्रजापत, रामनिवास सुथार सहित कई ग्रामीण, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

