नारद भोपालगढ़। नगरपालिका क्षेत्र भोपालगढ़ के एसपीएम नराजकीय महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ हरजीत सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान मिशन 2030 एवं एनएसएस के तहत सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों के साथ की। कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में शिक्षकों के साथ मिलकर केक काटा गया एवं आपस मे मुहँ मीठा कराया गया। एनएसएस प्रभारी डॉ रामकिशोर जांगिड़ के अनुसार राजस्थान मिशन 2030 के तहत अभी महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा जिसमे 8 एवं 9 सितम्बर को भाषण एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर किया जायेगा जिसमे राजकीय महाविद्यालय भोपालगढ़ जोधपुर ग्रामीण में नोडल महाविद्यालय की भूमिका निभा रहा है। महाविद्यालय में राजस्थान मिशन 2030 के नोडल प्रभारी डॉ पीआर इन्केस्वर के अनुसार प्रतियोगिता में जोधपुर ग्रामीण के समस्त राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर पुरुस्कृत करने हेतु पर भेजा जायेगा। महाविद्यालय में इस शिक्षक दिवस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टॉफ प्रो. दीनाराम छाबा, डॉ पोसवाल, प्रो हेमराज, प्रो अंकित कुमार, प्रो सुमन, प्रो दीपिका, प्रो किशोर जोरम, महेंद्र जलवाणीया, रामनिवास एवं विद्यार्थियों में दिनेश, शेराराम, सुनिल, मनोहर आदि उपस्थित रहे।

