नारद भोपालगढ़। क्षेत्र के श्री सैनी उच्च माध्यमिक विद्यालय भोपालगढ़ में शिक्षक दिवस तहसीलदार रामेश्वर लाल छाबा की अध्यक्षता समारोह पूर्वक मनाया गया । संस्थान के सुखदेव सोलंकी व गोरधनराम सोलंकी ने बताया कि आज शिक्षक दिवस पर छाबा साहब ने विद्यार्थीयों के जीवन में शिक्षक की भूमिका के बारे में बताया, तो पूर्व सरपंच पेमाराम भाटी ने शिक्षक के कर्तव्यों के बारे मे बताया। साथ ही संस्थान के निदेशक डॉ लुंबाराम सोलंकी ने अपने उद्बोधन में उत्कृष्ठ परिणाम देने वाले विधार्थियों और शिक्षकों को उपहार स्वरूप कई घोषणाएं कर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष राजाराम देवड़ा, पूर्व अध्यक्ष हीरालाल सोलंकी, संस्थान के रतनलाल सोलंकी, कोजाराम सोलंकी,प्रधानाचार्य प्यारेलाल सांखला, जीवनराम, राकेश, प्रेमसिंह और सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य सांखला ने सभी आए स्थितियों को धन्यवाद और अध्यापकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर पौधारोपण कर अधिकाधिक पेड़ पौधे लगाने की विद्यालय परिवार ने शपथ ली।

