नारद भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र के शहीद भूपेन्द्र राउमावि, राबाउमावि बुड़किया,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेङी सालवा में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।राजकीय उच्च माध्यमिक खेङी सालवा के प्रधानाचार्य लाला राम भाटी ने बताया कि शिक्षक दिवस के दिन का पूरा कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा संचालित हुआ।इस अवसर पर छात्रों ने सभी शिक्षकों का तिलक एवं माल्यार्पण के साथ श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। व्याख्याता सोहन राम ने डाॅ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवन के बारे विस्तार से जानकारी प्रदान की।सोनू सक्सैना,राम जीवन,ओमा राम भादू,शक्ता राम गौङ आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर थाना राम चौधरी, महिपाल लामरोङ, सोहनलाल विश्नोई,भारती शर्मा,सरोज गहलोत,भारमल भील सहित सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन छात्र सुरेश विश्नोई ने किया। गैरसरकारी विद्या भारती माध्यमिक विद्यालय व एन आर सेरडिया विद्यालय में भी शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

