नारद भोपालगढ़। पूर्व राज्यमंत्री व भोपालगढ़ की पूर्व विधायक कमसा मेघवाल ने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न शोक सभाओं में शिरकत की।मेघवाल ने सेंवरो की ढाणी, मलार में पूराराम सेंवर ,राजपूतों की ढाणी मलार में ऊंकारसिंह ,सालवा खुर्द में दमाराम सारण की माता, बाड़ा कल्ला में लूणाराम सियाग, रामडावास कल्ला में राणाराम धायल,सुनील बिश्नोई, जड़ाव कंवर , रतकुडि़या में मदन लाल डूडी की माता और रामकिशोर बेंदा का निधन हो जाने पर इनके आवास पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिजनों से मुलाकात की।साथ ही क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल कर आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में नब्ज़ टटोली।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भभूत धायल, भंवरसिंह ,राजूसिंह ,घेंपर तांडी,बक्शाराम चोयल सहित अनेक कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की भोलावन दी। मेघवाल सामाजिक कार्यक्रम में हर समय जनता के बीच रहती हे और क्षेत्र में जनता के सुख – दुख में हर समय साथ रहती हे।

