– पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर, मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद ही होगी आगे की कार्यवाही
नारद आऊ। नवगठित फलोदी जिले के चाखू थाने में तैनात हैड कांस्टेबल चैनाराम ने बीती रात थाने में ही खुदकुशी कर ली। पंचायत समिति तिंवरी के उप प्रधान खेमाराम बाना के पिता हैड कांस्टेबल की चाखू थाने में ही ड्यूटी थी। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व ही एक कार्यक्रम में ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने उप प्रधान पर तंज कसा था। उसके बाद दोनों में नोक झोंक भी हुई थी। इसके बाद राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने उप प्रधान खेमाराम बाना को गिरफ्तार कर लिया था। संभवतया इसी से आहत होकर उप प्रधान के पिता चैनाराम बाना ने चाखू थाने में ही बने टांके में कूदकर सुसाइड कर ली। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस के आला अधिकारी भी चाखू थाने पहुंच हैं। मामले की जांच के बाद सुसाइड के कारणों का खुलासा हो पाएगा।