नारद चामू। जन्म से पोलिया ग्रसित किरण ने उस वक्त नया जीवन मिला, जब विशेषज्ञ डॉ. योगेश पुरोहित ने उसका ऑपरेशन कर खुद के पैरों पर चलने के काबिल कर दिया। इस पर मानसरोवर शाही बाग हॉस्पिटल के डॉ. पुरोहित का अभिनंदन किया गया। हरिकिशन शर्मा व गुर्जर गौड़ युवक संघ जिला अध्यक्ष पुखराज शर्मा ने बताया कि किरण के दोनो पैरो में जन्म से पोलियो हो रखा था।जिसकी वजह से वो चल नही पा रही थी।जिसका सफल ऑपरेशन कर दोनो पैरो को ठीक करने पर पुरोहित का स्वागत किया गया।इस मौके श्रवण कुमार पंचारिया, विमला देवी, संजय शर्मा, दिव्या परमार, नंदलाल गोहील सहित गणमान्य उपस्थित थे।