नारद भोपालगढ़। नगर पालिका क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय निम्बन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य हरजीत सिंह ने बताया कि राजस्थान मिशन 2030 के तहत जोधपुर ग्रामीण स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ पी आर इन्केस्वर के अनुसार निम्बन्ध प्रतियोगिता में भोपालगढ़ महाविद्यालय ,जोधपुर ग्रामीण में नोडल कॉलेज की भूमिका में है ।जिसमें राजस्थान मिशन 2030 के तहत के कार्यक्रम का आयोजन सितंबर माह में भी किया जाएगा। कार्यक्रम के सहसमन्वयक डॉ जांगिड़ ने बताया कि इस निम्बन्ध प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय लूणी के छात्र यूसुफ खान, द्वितीय स्थान राजकीय महाविद्यालय ओसियां के छात्र रेवतराम ने तथा तृतीय स्थान राजकीय गर्ल्स कॉलेज पीपाड़ की छात्रा राधिका ने प्राप्त किया। निम्बन्ध प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ पोसवाल, प्रो महावीर, प्रो किशोर जोरम, प्रो अंकित कुमार ने निभायीं। साथी स्टॉफ में महेंद्र, रामनिवास, मदन लाल ,मुकेश, धन्नाराम एवं स्वमसेवको का सहयोग रहा।

