नारद भोपालगढ़। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड भोपालगढ़ द्वारा बाबा रामदेव मेले को देखते हुवे रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के लिए भोपालगढ़, नाडसर, रजलानी, कड़वासरा की ढाणी, गोटन तक जगह जगह विहिप कार्यकर्ता द्वारा मेडिकल और चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता ने बढ़ चढ़कर बाबा के यात्रियों की सेवा की ओर यात्रियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई। विहिप भोपालगढ़ द्वारा पांच जगह पर अलग अलग कैंप लगाकर सेवा कार्य का लाभ उठाया। इस दौरान जिला संयोजक बनवारी सिंह राजपुरोहित, समाज सेवी भरत सोनी, प्रखंड संयोजक मोहित सैन, उपाध्यक्ष पदम परिहार, मंत्री दुर्गसिंह सिसोदिया, विजयराज सैन, अभिषेक सेवग, कुलदीप सैन, भरत सैन, मनोहर, भागीरथ विश्नोई, पंकज सुथार, राजेश सैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

