नारद भोपालगढ़। के राजीव गांधी युवा क्लब में महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों के साक्षात्कार कार्यक्रम आज से 16 सितंबर तक होगा।संयोजक ज्ञान चंद मुनोत एवम सह संयोजक हेम सिंह सोलंकी ने बताया कि 11 सितंबर को प्रातः 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक ग्राम पंचायत कुम्भारा, रड़ोद, रामपुरा एवं दोपहर 2 से 6 बजे तक गारासनी, उस्तरां, हिंगोली, 12 सितंबर को प्रातः 9.30 से 1.30 बजे तक ग्राम पंचायत बारनी खुर्द व नाड़सर एवं दोपहर 2 से 6 बजे तक रजलानी, छापला, रूदिया, 13 सितंबर को प्रातः 9.30 से 1.30 बजे तक ग्राम पंचायत बागोरिया व धोरु एवं दोपहर 2 से 6 बजे तक कुड़ी, अरटिया कलां, अरटिया खुर्द ,14 सितंबर को प्रातः 9.30 से 1.30 बजे तक ग्राम पंचायत देवातड़ा, झालामालिया एवं दोपहर 2 से 6 बजे तक बुड़किया, नांदिया प्रभावती, बिराणी, 15 सितंबर को प्रातः 9.30 से 1.30 बजे तक ग्राम पंचायत हीरादेसर एवं दोपहर 2 से 6 बजे तक आसोप तथा 16 सितंबर को प्रातः 9.30 बजे से नगरपालिका भोपालगढ़ क्षेत्र के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।अभियार्थी अपनी संबंधित ग्राम पंचायत के लिए निर्धारित तिथि को आवेदन फार्म, सभी मूल दस्तावेजों एवं फोटोकॉपी प्रति के साथ भोपालगढ़ के नाड़सर रोड रातियों की ढाणी कबीर आश्रम के पास स्थित महात्मा गांधी सेवा सदन राजीव गांधी युवा क्लब में मौजूद रहे।

