नारद भोपालगढ़। कस्बे के दिव्या आई एंड डेंटल हॉस्पिटल में 13 सितंबर सुबह 10 बजे एक बजे तक निशुल्क नेत्र जांच एवम परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिव्या आई एंड डेंटल हॉस्पिटल के संचालक नेनसा मुल्तान राम जोशी ने बताया कि धोलिया पेट्रोल पंप के सामने 13 सितंबर सुबह दस बजे से एक बजे तक निशुल्क नेत्र जांच एवम परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा,जिसमे नवीनतम आधुनिक मशीनों द्वारा आँखों की जाँच की जायेगी।आँखों में मोतियाबिंद, आँखों में कालापानी, नासूर, आँखों में मांस बढना, पर्दे की जांच, पुतली की जांच, आँखों में खुजली चलना, आँखों में लालपन होना, आँखों के नजर की जांच,आँखों की पलक का नीचे होना सहित नेत्र संबंधी हर बीमारी की जांच की जायेगी।शिविर में चिन्हित मरीजों का फेको पद्धति द्वारा बिना चीरा एवं टांके के आंखों का ऑपरेशन रियायत दर में किया जाएगा ।

