नारद भोपालगढ़। भोपालगढ़ ब्लॉक के अरटिया खुर्द ग्राम पंचायत मे इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश जाखड़ व विकास अधिकारी रामकिशोर चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया । राजीविका से बीपीएम शरियाली सिन्धे,अरटिया कला सी एल एफ कि अध्यक्ष सम्पतीदेवी विश्नोई ने मेहमानों का परिचय करवाया। इस दौरान लोगो को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई गई इंदिरा रसोई योजना के बारे में भी विस्तार से ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश जाखड़ ने जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान इंदिरा रसोई योजना में भोजन करके लोगों ने मुख्यमंत्री गहलोत का आभार जताया। इंदिरा रसोई योजना में पर्याप्त रूप से एक व्यक्ति के भोजन की संपूर्ण व्यवस्थाएं बताई गई । अरटिया खुर्द की अध्यक्ष सम्पति विश्नोई ने राजीविका द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी देते हुए इसका अधिक से अधिक समूह बनाकर लाभ उठाने का आह्वान किया । इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाखड़,विकास अधिकारी रामकिशोर चौधरी,अरटिया खुर्द की सरपंच सायरी देवी, उपसरपंच खेताराम विश्नोई कांग्रेस कार्यकर्ता रामस्वरूप देवडा,बिरबल डारा,वार्डपंच तुलसी देवी,पननाराम,भगवानराम व स्वयं सहयता समूह की समस्त महिलाएं ओर समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

