32.4 C
Jodhpur

फसल खराबे के मुद्दे पर लूणी उपखंड अधिकारियों की बैठक लेंगे विधायक विश्नोई

spot_img

Published:

– पाल रोड पर स्थित लूणी पंचायत समिति सभागार में सोमवार को होगी बैठक

नारद लूणी। बेमौसम बारिश सहित अन्य कारणों से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के मुद्दे पर मंथन के लिए लूणी विधायक महेंद्रसिंह विश्नोई लूणी उपखंड क्षेत्र के अधिकारियों की बैठक लेंगे। लूणी उपखंड अधिकारी पुखराज कांसोटिया के अनुसार लूणी विधायक विश्नोई की अध्यक्षता में होने वाली यह महत्वपूर्ण बैठक सोमवार सुबह 9 बजे पाल रोड पर स्थित लूणी पंचायत समिति कार्यालय के सभागार में आयोजित होगी। इसमें लूणी क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान के संबंध में चर्चा कर आगामी कार्ययोजना पर बात होगी। बैठक में तहसीलदार लूणी, झंवर, कुड़ी, उप तहसीलदार/नायब तहसीलदार लूणी, पाल, खेजड़ली कलां, लूणावास, तहसील के सभी भू-अभिलेख निरीक्षकों को उपस्थिति रहने के निर्देश दिए गए हैं।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img