ओसियां। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पूर्व भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही हैं। वही भाजपा के ओसियां तहसील स्तर पर छोटे-छोटे पद लेकर बैठे कार्यकर्ता परिवर्तन नहीं चाहते हैं। वह परिवर्तन का अर्थ भी ध्यान नहीं है। कार्यकर्ताओं का परिवर्तन यात्रा की पोल खोलते हुए भाजपा के ही कार्यकर्ता। वही यात्रा सोमवार को ओसियां विधानसभा क्षेत्र में पहुँचेगी।इससे पूर्व ही ओसियां में विवाद शुरू हो गया। यह विवाद एक भाजपा नेता द्वारा लगाए गए बैनर, होर्डिंग व पोस्टर फाड़ने को लेकर खड़ा हुआ। जिसको लेकर लोग तरह-तरह के क़यास लगा रहे हैं। लोगों के मन में सवाल हैं कि इसे ओसियां के भाजपा नेताओं की आपसी प्रतिस्पर्धा कहें या राजनीतिक द्वेष भावना ? दरअसल भाजपा परिवर्तन यात्रा के स्वागत के लिए भाजपा युवा नेता रामनिवास मंडा द्वारा लगाए गए पोस्टर व बैनर कई जगहों पर किसी अज्ञात ने फाड़ दिए। हालांकि पोस्टर किसने फाड़े और क्यूं फाड़े, अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली हैं। ईधर, भाजपा नेता मंडा का कहना हैं कि एसी ओछी हरकते करने जैसे कृत्य की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं हैं। पोस्टर, बैनर व होर्डिंग फाड़ कर सिर्फ़ दीवारों से मिटाया जा सकता हैं, जनता के दिलों से नहीं। ग़ौरतलब हैं कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए इस बार ओसियां से भाजपा का टिकिट पाने के लिए लंबी लिस्ट हैं। क़रीब 10 से अधिक दावेदार हैं। ये सभी दावेदार टिकिट पाने के लिए अपने अपने दांव पेच लगा रहे हैं।

