39.5 C
Jodhpur

ओसियां में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

spot_img

Published:

मंच से सभी के एक ही बोल- पार्टी जिसे भी टिकट दे सभी उनके साथ मजबूती से रहेंगे खड़े

ओसियां। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा सोमवार शाम को ओसियां उपखंड मुख्यालय पहुंची, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल थाली की झंणकार के साथ परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत किया। ओसियां के राजकीय खेल मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रतापपुरी महाराज ने कहा कि भारत में पुन स्वर्णिम दौर शुरू हो चुका है। राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 का हटना, काशी का कॉरिडोर, चंद्रयान 3 सहित अनेक कार्य केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में तीव्र गति से हो रहा है। उन्होंने कहा राजस्थान के कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा को भारी बहुमत से चुनाव जीतना है। अजमेर की विधायक अनीता भदेल ने कहा संगठन में ही शक्ति है । कांग्रेस ने हमेशा फुट डालो और राज करो की राजनीति भी है। लेकिन भाजपा ने हमेशा सभी को साथ लेकर सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम किया। उन्होंने सभी को कमल के फुल को मजबूत करने की बात कहते हुए एक जुट रहने की बात की।

पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता में विश्वास करती है। लोकतंत्र का रास्ता जनता के वोट से जाता है। प्रभारी जगवीर सिंह छाबा ने कहा कि कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्यकर्ता संकल्प लेकर जाए। छाबा ने कांग्रेस के जंगल राज को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री भैराराम सियोल ने कहा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वादा किया था कि 10 दिनों में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाएगा मगर पांच साल बाद भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा जो भी भाजपा का कार्यकर्ता कमल के फूल का निशान लेकर आएगा उनको रिकार्ड मतों से चुनाव जीताना है। पूर्व मंत्री शंभू सिंह खेतासर ने कहा संगठन में ही शक्ति है। हमे जातिवाद से ऊपर उठकर भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को हटाकर भाजपा को सत्ता में लाना है।

जनसभा को भाजपा नेता महंत प्रताप पुरी, पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, अनिता भदेल, प्रदेश महामंत्री जगबीर छाबा, पाली सांसद पीपी चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व मंत्री भैराराम सियोल, शंभू सिंह खेतासर, भाजपा जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई, महेंद्र सिंह भाटी, डॉ केआर डऊकिया, रामनिवास मंडा, प्रधान ज्योति जानी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह भेड़, नारायण राम बेड़ा, पूर्व विधायक मदन राठौड़, भोपाल सिंह बड़ला, देवीलाल चौधरी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। मंच का संचालन ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश तापु ने किया।

भाजपा और भारत माता का नारा लगाने का बार बार मंच से एलान-
परिवर्तन यात्रा की जनसभा में मंच से बार बार भाजपा और भारत माता की जयकार के नारे लगाने का आह्वान होता रहा। लेकिन जनसभा मे आये ग्रामीण अपने अपने चहेतो के नारे लगाते दिखाई दिए। ऐसे मे सभी नेता एक ही स्वर बोलते भी दिखाई दिए। आने वाले चुनाव मे पार्टी किसी भी प्रत्याक्षी को टिकट दे। हम सभी मजबूती से कमल के फुल को विजय बनाने के लिए दृढ संकल्पित रहेंगे।

Crowd gathered in BJP’s Parivartan Yatra in Osian

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img