नारद भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत छापला के रामनगर में एक शाम गोपजी भोमिया के नाम भजन संध्या व प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हुआ। करना राम देवासी ने बताया कि रामनगर में गोपजी भोमिया के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ।जिसमे गायक कलाकार दिनेश माली एवम मनोहर दास वैष्णव एवम पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।कलाकारों ने मां आशापुरा ,भोमिया एवम तेजाजी के भजनों पर नृत्य कलाकार प्रदीप खीचड़ एवम मोनू चौधरी ने शानदार नृत्य किया।उसके बाद रामूराम भोमिया के पुजारी मोहनराम के सानिध्य में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई।इस दौरान करना राम देवासी,रूपाराम देवासी,डूंगर राम देवासी,मांगी लाल देवासी,निंबाराम देवासी,प्रकाश गुजर सहित श्रद्धालु मौजूद थे।

