नारद भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र के नांदिया गांव के लाल गजेंद्र सिंह भाटी का बास्केटबॉल में राज्य स्तर पर चयन हुआ र।ाज्य स्तर पर चयन होने पर जनप्रतिनिधियों एवम ग्रामीणों ने बधाई दी।जोशी सर ने बताया किबॉस्केट बाल में गजेंद्र सिंह भाटी पूर्व में भी अंडर 14 एवम अंडर 17 में राज्य स्तर पर खेल चुका है।हालांकि अंडर 19 में चयन होने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।पिता बजरंग सिंह भाटी ने बताया कि चयन समिति द्वारा राजनेतिक या अन्य किसी द्वेष भावना के कारण गजेंद्र सिंह भाटी का चयन राज्य स्तर पर नही किया। इस पर पिता बजरंग सिंह ने जिला कलक्टर नागौर से शिकायत कर बताया कि गजेंद्र सिंह भाटी बतौर कप्तान राज्य स्तर पर अंडर 14 एवम 17 में खेला है एवम अंडर 19 में जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए आप निष्पक्ष जांच कर प्रतिभाशाली खिलाड़ी की प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। इस पर नागौर कलक्टर ने कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए। कमेटी ने निष्पक्ष जांच करते हुए भाटी का चयन राज्य स्तर पर किया। गजेंद्र सिंह भाटी का बास्केट बॉल में राज्य स्तर पर चयन होने पर पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़, विधायक पुखराज गर्ग, प्रधान शांति जाखड़, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाखड़, माधाराम कालीराना, भंवर लाल खिलेरी, बजरंग सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों एवम ग्रामीणों ने बधाई दी।

