नारद भोपालगढ़। सूर्या बाल शिक्षण संस्थान भोपालगढ़ में 67 वीं जिला स्तरीय बोक्सिंग खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल मीणा ने मॉं सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा समारोह की अध्यक्षता एसीबीईओ अल्पुराम ने की | संस्थान के निदेशक महेंद्र सिरोही ने बताया कि प्रतियोगिता 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी जोधपुर ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों से शामिल हुए तथा प्रतियोगिता 19 सितम्बर से 23 सितम्बर तक आयोजित होगी | साथ ही शारीरिक शिक्षक श्रवण कुमार भाटी ने बताया कि जिला स्तरीय जुङो प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितम्बर से प्रारम्भ हो रहा हैं |इस दौरान समाजसेवी जयराम जाखङ, सैनी शिक्षण संस्थान के पूर्व अध्यक्ष अर्जुनराम भाटी, ओमप्रकाश चोटिया, तुलसीराम,सुखराम लामरोङ, गीता जाखङ एवं समस्त शिक्षक बन्धु मौजूद रहे |

