नारद भोपालगढ़। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के साठ वर्ष पूर्ण होने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की पूर्व तैयारी के जनजागरण को लेकर बजरंग दल भोपालगढ़ 23 सितंबर को बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन करेगा ।आयोजन को लेकर सोमवार को आदर्श विद्या मंदिर में बैठक हुई। यात्रा संयोजक मोहित सैन ने बताया कि शौर्य जागरण यात्रा का उद्देश्य वर्तमान में सनातन संस्कृति पर हो रहे प्रहार और बढ़ती विघटनकारी शक्तियों से राष्ट्र को सुरक्षित करने सामाजिक समरसता संगठित शक्ति का निर्माण करना और युवाओं में सेवा सुरक्षा और संस्कार के साथ राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना जागृत करना है ।बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक बनवारी सिंह राजपुरोहित ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में विहिप और बजरंग दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही जनवरी में भगवान श्री राम मंदिर का शुभारंभ होगा ।प्रखंड उपाध्यक्ष पदम परिहार ने कार्यकताओं को यात्रा के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को कार्य भार सौंपा । प्रखंड अध्यक्ष भाकर राम देवासी ,प्रखंड संयोजक मोहित सैन ,मंत्री दुर्गसिंह सिसोदिया , सह मंत्री लक्ष्मण, उपाध्यक्ष पदम परिहार, गौरक्षा प्रमुख विजय सैन ,सत्संग प्रमुख रामप्रसाद सैनी ,कुलदीप आदि उपस्थित थे।

