– पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में, संयोजक व प्रशासन ने लिया कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा
नारद भोपालगढ़। प्रदेश कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी, कुशासन, भ्रष्टाचार, पेपर लीक के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा आगामी 21 सितम्बर 2023 को भोपालगढ़ में आएगी। संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारी एवम सभी कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओ ने गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर पीले चावल देकर ज्यादा से ज्यादा भाग लेने का आवाहन किया। मंडल अध्यक्ष रामविलास जलवानियाँ ने बताया कि परिवर्तन यात्रा कल बारह बजे भोपालगढ़ आयेगी। भोपालगढ़ में पहुंचने पर भोपालगढ़ विधानसभा की आम सभा होगी जिसमे मुख्य वक्ता असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा, प्रताप पुरी महाराज, ज्योति मिर्धा के साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता आम सभा को संबोधित करेंगे। आम सभा को लेकर पंचायत समिति के सामने नेहरू सर्किल पर स्टेज लगाया गया। पूर्व राज्यमंत्री कमसा मेघवाल, किरण सुरेंद्र डांगी, ओमप्रकाश चोटिया, भगवान सिंह, अर्जुन सिंह, रामलाल मेघवाल सहित डिप्टी प्रेमकुमार, थानाधिकारी देवकिशन ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा व व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस दौरान विधानसभा संयोजक दयाराम सेल,जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश चोटिया, मंडल अध्यक्ष रामविलास जलवानिया, किरण डांगी, सूरजभान बिश्नोई, कुंभाराम जाखड़ सहित अनेक कार्यकर्ता साथ में उपस्थित रहे। कमसा मेघवाल ने बताया कि भोपालगढ़ विधानसभा में होने वाली रैली को भव्य बनाने के लिए कार्यक्रम में अधिकतम लोगो को आने हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

