नारद भोपालगढ़। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व जलदाय मंत्री महेश जोशी से भोपालगढ़ के ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश जाखड़ के नेतृत्व में डॉक्टर श्रवणराम मेघवाल ने मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाई गई योजनाओं के बारे में भी भोपालगढ़ क्षेत्र में करवाई गई विकास के कार्यों की जानकारी दी। कांग्रेसी नेता डॉक्टर श्रवणराम मेघवाल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चलाए गए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में संपूर्ण जानकारी देने के साथ ही महंगाई राहत शिविर में भी प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में भाग लेकर किस प्रकार से विकास के कार्य करवाये उनके बारे में विस्तार से जानकारी देकर 2023 के विधानसभा चुनाव में भोपालगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार बनाने की भी मांग रखी। इस दौरान मेघवाल ने डोटासरा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी प्रचार प्रसार करने के साथ ही संपूर्ण जानकारी से भी अवगत करवाया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश जाखड़ ने भी भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी से अवगत करवाया।

