नारद भोपालगढ़। शहर के गली मोहल्ले में निवास करने वाले शहर वासियों को त्योहार के दिन बिजली कटौती से परेशानी नहीं ही इसके लिए बिजली विभाग ने त्योहारों से पहले ही सभी मोहल्ला में रख रखाव कार्य शुरू कर दिया है।कनिष्ठ अभियंता महेश जाटव ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर के हर मोहल्ले में रख रखाव का कार्य शुरू किया। लाइनमैन ओमप्रकाश माड़,आईदान राम,हेल्पर सुगना राम, हुकमा राम,नसीर सहित टीम ने शुक्रवार को जोधपुर रोड, हॉस्पिटल रोड,थाना रोड, गोदारा चौक इत्यादि क्षेत्र में रख रखाव का कार्य किया।

