नारद भोपालगढ़। शहर के सूर्या बाल शिक्षण संस्थान भोपालगढ़ में 67 वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि प्रधान शांति जाखड़ ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।संस्थान के निदेशक महेंद्र सिरोही ने बताया कि जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी जोधपुर ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों से शामिल हुए। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए प्रधान शांति जाखड़ ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल के मैदान में कभी विपक्ष के साथ भेदभाव करते हुए नहीं खेलना चाहिए। इस दौरान बालक व बालिका वर्ग में विजेता खिलाड़ियों के चेहरे खिले हुए नजर आए। इस दौरान कार्यक्रम में भारमल सिरोही,रामप्रकाश नारधनिया,गोरधनराम जाखड़,रामविलास गोदारा,महेन्द्र रलिया,मानकराम धेडू,किशोर जाखड़,भागीरथ गोदारा,रोशन चौधरी,पप्पूराम जलवानिया सहित कई जने मौजूद थे।

